फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: उद्योग विहार में बहुमंजिला पार्किंग का डिजाइन पास, अगले महीने से शुरू होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- पहले पांच मंजिल की थी योजना, अब तीन भूमिगत और सात ऊपरी मंजिलों का होगा निर्माण, 700 वाहनों को मिलेगी पार्किंग की सुविधा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी



गुरुग्राम। उद्योग विहार फेज चार में लंबे समय से प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग परियोजना अब धरातल पर उतरेगी। हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने इसके संशोधित डिजाइन को मंजूरी दे दी है। नवंबर से इसका निर्माण कार्य शुरू होने की तैयारी है। पहले यहां पांच मंजिला पार्किंग बनाने की योजना थी, लेकिन अब तीन भूमिगत और सात ऊपरी मंजिलों का निर्माण किया जाएगा। इससे करीब 700 वाहनों को पार्किंग की सुविधा मिल सकेगी। एचएसआईआईडीसी करीब डेढ़ एकड़ जमीन पर यह परियोजना विकसित करेगा। शुरुआती योजना में 500 वाहनों के लिए 50 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित था। अब मंजिलों और क्षमता में बढ़ोतरी से लागत करीब 70 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है। परियोजना को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मॉडल पर विकसित करने की योजना है।



पार्किंग की आवश्यकता

उद्योग विहार फेज चार में लगभग 300 कंपनियां संचालित हैं। पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था न होने से कर्मचारी और उद्यमी सड़क किनारे वाहन खड़े करते हैं। इससे सुबह और शाम व्यस्त समय में जाम लगता है। नई पार्किंग बनने से उद्योग विहार के पांचों फेज में आने वाले वाहन चालकों को राहत मिलने की उम्मीद है। गुरुग्राम उद्योग एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि पार्किंग की मांग कई वर्षों से की जा रही है। निर्माण शुरू होने से उद्यमियों और कर्मचारियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



वर्जन....

बहुमंजिला पार्किंग के डिजाइन को मंजूरी मिल गई है। पार्किंग की क्षमता बढ़ाकर करीब 700 वाहन की गई है। अगले महीने से निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। - अरुण गर्ग, डीजीएम, एचएसआईआईडीसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें