फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इस RTI से हो सकता है अधिकारियों की जान को आतंकियों का खतरा’

Wed, 20 Jan 2016 02:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग (डीईआरसी) ने आरटीआई में पूछे गए एक सवाल का जवाब देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि यदि जवाब दिया तो अधिकारियों की जान को खतरा हो सकता है। जवाब में यह भी कहा गया है कि आवेदक की प्रवृत्ति उग्र है।
विज्ञापन


आरडब्ल्यूए की संस्था यूनाइटेड रेजिडेंट ऑफ दिल्ली के महासचिव सौरव गांधी ने सूचना के अधिकार कानून के तहत दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग से आयोग के सदस्यों, सचिव और तीन कार्यकारी निदेशक के कार से आने-जाने की जानकारी के लिए लॉग-बुक की रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन सूचना अधिकारी ने आरटीआई एक्ट की कुछ धाराओं का जिक्र करते हुए आवेदक को जानकारी देने से इनकार कर दिया।

आयोग ने कहा है कि जिन सदस्यों से संबंधित लॉग-बुक की जानकारी मांगी गई है वे आयोग में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। जिनकी जानकारी मांगी गई है वे बिजली कीमत तय करने और कानूनी कार्यों में लगे हैं। ऐसे में यदि जानकारी दी जाती है कि वे कब और कहां जाते हैं तो इससे उनकी जान को खतरा हो सकता है।
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियां बढ़ी हैं ऐसे में आतंकियों के निशाने पर भी आ सकते हैं। आवेदक ने लंबे समय तक लॉग-बुक की जानकारी मांगी है जिससे आम आदमी का कोई लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें