आरोप है कि नवंबर-2020 से जनवरी-2021 तक आरोपी जबरन मारपीट और धमकी देकर किशोरी से दुष्कर्म किया गया जिससे वह गर्भवती भी हो गई। उसने आरोपी की पत्नी को जानकारी दी तो उसने जबरन गर्भपात की दवा खिला दी। 16 जनवरी, 23 को जन्मदिन के दिन वह वापस घर आ गई, लेकिन परेशान रहने लगी। वह मां के साथ चर्च जाती तो आरोपी वहां भी अश्लील हरकत करता। फोन पर भी वह उसे परेशान करता। पीड़िता डर की वजह से चुप रही। इस बीच जुलाई में उसने चर्च जाना भी छोड़ दिया। मां उससे परेशानी का कारण पूछती तो टाल देती थी।
तबीयत बिगड़ने पर हुआ खुलासा
पुलिस के अनुसार, सात अगस्त को पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। बुरी तरह तनाव का शिकार पीड़िता को सेंट स्टीफन अस्पताल ले जाया गया। काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने डॉक्टर को आपबीती बताई तो अस्पताल ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया।