फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा यह वेब पोर्टल बच्चों की पठन क्षमता बढ़ाने में मदद करेगा

Wed, 16 Dec 2020 01:40 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

  • तीस करोड़ बच्चों को कहानियों से जोड़ने वाले वेबपोर्टल का उद्घाटन
विज्ञापन
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को 300 बच्चों को कहानियों से जोड़ने वाले वेब पोर्टल का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि देश के तीस करोड़ बच्चों को कहानियों से जोड़ने वाला यह वेबपोर्टल काफी उपयोगी है। इससे बच्चों की पठन-क्षमता विकसित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि बचपन में ही बच्चों में कहानी पढ़ने की आदत पैदा करना काफी उपयोगी है। जो बच्चे पढ़ने में अटकते हैं, उनकी क्षमता कहानियों के माध्यम से बढ़ाई जा सकती है। यही कारण है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों ने मिशन बुनियाद के माध्यम से बच्चों में पढ़ने का स्तर सुधारने के लिए इस पोर्टल को विसकित किया है। 

इन कोशिशों में ‘कथा‘ संस्थान ने काफी सहयोग किया है। अब ऐसी कहानियों को वेबपोर्टल के माध्यम से पूरी दुनिया तक पहुंचाया जा रहा है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि हैप्पीनेस और एंटरप्रेन्योरशिप कैरिकुलम में भी कहानियों का सहारा लिया गया है। इसके कारण बच्चों तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने और उन्हें देश दुनिया की चुनौतियां समझने योग्य बनाने में मदद मिलती है। 
विज्ञापन


कोरोना और लॉकडाउन के कारण घरों में रहने के दौरान बच्चों को कहानियों के जरिए बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला है। उद्घाटन कार्यक्रम में ‘कथा‘ की संस्थापक गीता धरमराजन, संपादक डॉ. शिल्पी सरकार व कार्यकारी निदेशक परविंदर कौर भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें