फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभाग से मांगी शूटर अनीसा की जानकारी

Sun, 24 Jan 2016 01:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शूटर अनीसा सैय्यद के सहायक निदेशक शूटिंग का पदभार नहीं संभालने पर सोनीपत से जिला खेल विभाग को नोटिस भेजा गया है, जिसमें विभाग से जानकारी मांगी गई कि अनीसा के बारे सूचना मुहैया कराई जाए।
विज्ञापन


इसके अलावा फरीदाबाद में नियुक्त शूटर मीना के बारे में जानकारी मांगी गई है। जिला खेल अधिकारी रमेश जांगड़ा ने बताया कि कुछ दिनों पहले ही अनीसा सैय्यद का ट्रांसफर सोनीपत कर दिया गया था, जबकि मीना को फरीदाबाद में शूटिंग कोच का पद दिया गया है।

लेकिन अनीसा ने अभी तक सोनीपत में पदभार ग्रहण नहीं किया है। जबकि मीना भी फरीदाबाद में अभी तक हाजिर नहीं हुई।

इसी कारण मुख्यालय की ओर से दोनों जिलों से जानकारी मांगी गई थीं। जिस पर ही अनीसा के लिए नोटिस सोनीपत से भेजा गया है। जबकि शूटर मीना की जानकारी जिला खेल विभाग की ओर से मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन


इस बारे में अनीसा के पति मुबारक ने पूरे मामले को राजनीतिक साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह सब इसलिए किया जा रहा है, ताकि अनीसा के खेल पर प्रभाव पड़े।

उनका कहना है कि अनीसा एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। ऐसे में उनका रोज सुबह-शाम हाजिरी लगाना संभव नहीं है। ऐसी स्थिति में विभाग द्वारा ऐसा व्यवहार करना ठीक नहीं है।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि बता दें कि अनीसा 10मीटर व 25मीटर स्पोर्ट्र्स पिस्टल में देश का प्रतिनिधित्व करती हैं। जबकि मीना प्रोन राइफल में हिस्सा लेती हैं।

फिलहाल मीना पुणे के कैंप में गई हुई हैं और अनीसा ओलंपिक कोटा के लिए भारतीय शूटिंग कैंप में तैयारियों में व्यस्त हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें