फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवली गांव तिहरा हत्याकांड : पिटाई और गर्लफ्रेंड की बेइज्जती से परेशान था अर्जुन, पिता से इसलिए थी नाराजगी

Fri, 06 Dec 2024 03:26 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली

सार

पुष्प विहार, साकेत निवासी गर्लफ्रेंड 12वीं पढ़ती है। राजेश लड़की के लिए काफी अपशब्द बोलते थे और शादी न करने देने की बात कहते थे। इससे अर्जुन काफी दुखी रहता था।
विज्ञापन
खुलासा... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेबसराय थाना क्षेत्र के देवली गांव में पिता राजेश कुमार, मां कोमल व बहन कविता की हत्या का आरोपी बेटा अर्जुन गर्लफ्रेंड की बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पा रहा था। पुष्प विहार, साकेत निवासी गर्लफ्रेंड 12वीं पढ़ती है। राजेश लड़की के लिए काफी अपशब्द बोलते थे और शादी न करने देने की बात कहते थे। इससे अर्जुन काफी दुखी रहता था। उसकी लड़की से दोस्ती सुबह की सैर के दौरान हुई थी। ये खुलासा आरोपी से दिल्ली पुलिस की पूछताछ में हुआ है।

विज्ञापन


वहीं, लड़की व अन्य विवादों को लेकर घर के बाहर राजेश ने अर्जुन की पिटाई कर दी थी। घर के बाहर एक इमारत का निर्माण कार्य चल रहा था, जहां काफी मजदूर काम कर रहे थे। जब अर्जुन की पिटाई हो रही थी तो मजदूर इसे देखकर हंस रहे थे। यह बात उसके मन में बैठ गई थी। उसे लगा कि उसकी बहुत ज्यादा बेइज्जती हो रही है। ऐसे में उसने पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रच ली।

एफएसएल की जांच से खुला मामला
दक्षिणी रेंज के संयुक्त पुलिस आयुक्त संजय कुमार जैन ने बताया कि रोहिणी स्थित एफएसएल की बेहतर जांच ने तिहरे हत्याकांड को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई। आरोपी ने वारदात अंजाम देने के बाद बाथरूम व रसोई में दो बार हाथ धोए थे। इसके बाद वह बाइक से संजय वन गया था। एफएसएल को बाइक के हैंडल, चाबी, मेन गेट, सिंक, बाथरूम और छत के गेट के ताले पर खून के धब्बे मिले थे। पुलिस को जहां संदेह होता है, वहां एफएसएल अधिकारी एक विशेष तरह का पेपर रगड़ते हैं। इससे वहां पर जो भी होता है उसकी स्लाइड आ जाती है। स्लाइड उठाने के बाद एक विशेष तरह का केमिकल डाला जाता है। इससे पेपर का रंग नीला हो जाता है जो यह स्पष्ट हो जाता है कि वहां खून है।
विज्ञापन


कहां मिले हत्या के सबूत

  • सिंक : बहन-पिता की हत्या करने के बाद उसने रसोई की सिंक में हाथ धोए। पुलिस को खून के धब्बे मिल गए।
  • बाथरूम : मां की हत्या करने के बाद बाथरूम में हाथ-पैर धोए। इस कारण वहां खून के धब्बे मिले।
  • मेन गेट : बाहर गया तो ताला बंद किया था। इस कारण मेन गेट पर खून के धब्बे मिले।
  • बाइक : हत्या करने के बाद हुड्डी व टीशर्ट फेंकने के लिए सैर पर निकल गया। ऐसे में बाइक के हैंडल व चाबी पर खून के धब्बे मिल गए।
  • छत का ताला- वारदात के बाद छत के गेट का ताला खोल दिया था, ताकि पुलिस को ये लगे के आरोपी छत से आया था। इससे ताले पर खून लग  गया था।
  • बैग से शक गहराया- वारदात वाले दिन अर्जुन बैग लटकाकर ले गया था। इससे पहले कभी बैग लेकर सैर पन नहीं गया था। इससे पुलिस का शक गहरा गया।
  • कपड़े बरामद : वारदात के बाद अर्जुन ने खून से सने कपड़े और चाकू फेंका था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर सभी सामान बरामद कर लिया है।
  • अंग्रेजी बोलकर धमकाने लगा : आरोपी को माता-पिता व बहन की हत्या करने का कोई पछतावा नहीं था। सारे सबूत मिलने के बाद जब पुलिस ने उसे पकड़ा तो अंग्रेजी बोलकर पुलिस अधिकारियों को धमकाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें