फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जल संकट पर देवली के लोगों का दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय पर प्रदर्शन, सड़क जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। देवली विधानसभा क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर मंगलवार को लोगों ने ग्रेटर कैलाश स्थित दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इसमें आम आदमी पार्टी के विधायक प्रेम कुमार भी शामिल हुए। लोगों ने जल संकट को लेकर दिल्ली जल बोर्ड और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जल्द समाधान की मांग की।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप था कि इलाके में काफी समय से पानी की भारी किल्लत है। नियमित जलापूर्ति प्रभावित है और जिन टैंकरों के जरिए पानी उपलब्ध कराया जाता था, वह अब पर्याप्त संख्या में नहीं पहुंच रहे हैं। स्थानीय निवासियों ने कहा कि कई परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है, जबकि कुछ इलाकों में लोग घंटों पानी के टैंकर का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान नाराज लोगों ने बीआरटी रोड पर जाम लगा दिया, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क खाली करवाई। इसके बाद यातायात सामान्य कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें