फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पड़ेगा घने से घना कोहरा : मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; 10 °C तक रह सकता पारा

Sun, 19 Jan 2025 12:33 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा व कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
दिल्ली में कोहरे का अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में रविवार को घने से घना कोहरा लोगों को परेशान कर सकता है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में वाहन चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक सुबह के समय अधिकांश स्थानों पर मध्यम कोहरा व कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम व रात के समय स्मॉग व हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

विज्ञापन

बादल और सूरज का चला लुका-छुपी का खेल
उधर, पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। पालम एयरपोर्ट में शनिवार रात तीन बजे से लेकर सुबह साढ़े चार बजे तक दृश्यता 200 मीटर रही। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह सात बजे दृश्यता 500 मीटर दर्ज की गई। हवा में नमी का स्तर 57 फीसदी के साथ 97 फीसदी तक रहा। साथ ही, सुबह बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चला। 
विज्ञापन

कोहरे ने लिया आगोश में
दोपहर में अच्छी धूप खिली। इससे कोहरे की चादर हट गई और लोगों ने गुनगुनी धूप का आनंद लिया। शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक रहा, जोकि 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर में 9.3 डिग्री, रिज में 9.5 और लोधी रोड में 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें