गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले कलाकार
- फोटो : जी पाल
यह प्रतिबंध 18 जनवरी से 15 दिनों की अवधि यानी 1 फरवरी तक प्रभावी रहेगा। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि कुछ आपराधिक, असामाजिक तत्व या आतंकवादी पैरा-ग्लाइडर व ड्रोन आदि से हमला कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस समारोह-2025 के अवसर पर दिल्ली में ऐसा करना दंडनीय होगा।
गणतंत्र दिवस परेड के अभ्यास के बीच छोटा सा ब्रे
- फोटो : विवेक निगम
इस साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो शामिल हो सकते हैं। हालांकि इसे लेकर भारत ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। दरअसल, पहले खबर थी कि प्रबोवो भारत के बाद पाकिस्तान के दौरे पर जाने वाले हैं। हालांकि अब इंडोनेशियाई राष्ट्रपति पाकिस्तान नहीं जाकर मलेशिया की यात्रा करने वाले है, जिससे ये बात लगभग-लगभग तय माना जा रहा है कि प्रबोवो गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि हो सकते हैं।