फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोहरे का कहर: 20 विमान और 62 ट्रेनों का समय बदला

Fri, 05 Jan 2018 02:44 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में घने कोहरे के चलते आम जन-जीवन लगभग ठप्प सा पड़ गया है। इसके चलते 20 से ज्यादा उड़ानें देर से उड़ान भर सकीं। कोहरा इतना घना था कि दृश्यता का स्तर 300 मीटर से भी कम हो गया।
विज्ञापन


दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 20 विमानों के देर से उड़ान भरने के चलते एयरपोर्ट पर लंबी कतारें लगी रहीं। कोहरे से परेशान लोगों ने ट्विटर पर कई तस्वीरें साझा की जिसमें हवाई अड्डे पर भीड़ दिखाई दे रही है।

इसके सथि ही लोगों ने अपनी परेशानी को भी इन तस्वीरों में बयान किया है। दिल्ली में ठंड की शुरुआत के साथ ही आईजीआई एयरपोर्ट को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस मौसम में अब तक 1000 उड़ानों का समय बदलना पड़ा है। जबकि कम दृश्यता के चलते बहुत से विमानों की आपातकालीन लैंडिंग भी करानी पड़ी है। हवाई अड्डे के कर्मचारियों का कहना है कि दिल्ली में शुक्रवार को दृश्यता 300 मीटर से ज्यादा जो कल से बेहतर है।

कोहरे की मार भारतीय रेल और रेलगाड़ियों की चाल पर भी बुरा असर पड़ा है। रेलवे का कहना है कि कोहरे के चलते 62 ट्रेनें देरी से चल रही हैं जबकि 12 को रद्द कर दिया गया है।        
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें