राजधानी में निरंतर बारिश होने के चलते मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया का प्रकोप बढ़ाना आरंभ हो गया है। गत सप्ताह मलेरिया के 58, डेंगू के 57 और चिकनगुनिया के 25 मामले प्रकाश में आए, इनमें से 54 मामले दिल्ली के बताए जाते है।
नगर निगम के आंकड़ो में इस वर्ष अभी तक मलेरिया के 288, डेंगू के 237 और चिकनगुनिया के 220 मरीज अस्पतालों में भर्ती हो चुके है। तीनों नगर निगम के अनुसार गत सप्ताह मलेरिया के 58 मामलों में से 21 मामले दिल्ली के है।
वहीं इस साल मलेरिया के 288 मामलों के 137 मामले दिल्ली के बताए जा रहे है। वहीं अब तक दिल्ली के 118 डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं, जबकि डेंगू के 119 मरीज दिल्ली के बाहर के हैं। गत सप्ताह डेंगू के 57 मामलों में से 20 दिल्ली के है।
चिकनगुनिया के इस साल जुलाई के अंत तक 220 मामले सामने आ चुके है, इनमें से 140 मरीज दिल्ली के बताए जा रहे है, गत सप्ताह 25 मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए, उनमें 13 मरीज दिल्ली के है। गत वर्ष जुलाई माह तक चिकनगुनिया का केवल एक मामला सामने आया था।
राजधानी में मानसून आए अभी अधिक समय नहीं हुआ है। इसके चलते अभी राजधानी में बारिश होने का काफी समय बचा हुआ है। इस तरह अभी ही मलेरिया, डेंगू एवं चिकनगुनिया के मामले अधिक हो जाना दिल्ली सरकार और समस्त निकायों के लिए चिंताजनक हो गया है।
अगस्त और सितंबर माह के दौरान इन बीमारियों का प्रकोप बहुत ही ज्यादा हो जाता है। जुलाई माह तक सामने आए आंकड़ों के मद्देनजर अगले दो माह के दौरान तीनों बीमारियों के मरीजों की संख्या में अधिक इजाफा होने की आशंका है।