फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू का कहर जारी, अब तक 1875 मामले आए सामने

Mon, 12 Nov 2018 09:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
dengue - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

राजधानी में डेंगू के मामले में बढ़ोतरी जारी है। नवंबर के शुरुआती 10 दिनों में डेंगू के 280 नए मामले सामने आने के बाद इस साल मरीजों की संख्या 1875 तक पहुंच चुकी है। डेंगू की वजह से अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मलेरिया के 12 नए मामले आने के बाद इस साल का आंकड़ा 450 तक पहुंच गया है। मौसम में हुए बदलाव के बाद मच्छरों से होने वाली बीमारी से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। हालांकि पिछले दिनों किए गए छिड़काव से कुछ हद तक काबू भी किया गया। पिछले साल दिल्ली में डेंगू के कुल 4726 मामले आए थे, जबकि इस साल संख्या में काफी कमी आई है। मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले भी पिछले साल की तुलना में इस वर्ष अब तक के अवधि में कमी दर्ज हुई है। 

विज्ञापन


509 मरीजों का पता अस्पतालों को भी नहीं मालूम  
दिल्ली के अलग-अलग अस्पतालों में इस साल अब तक आए 1875 मामलों में से 509 मरीजों के पते अस्पतालों की ओर से मुहैया नहीं किए गए। मच्छरों से होने वाले जानलेवा बीमारी से पीड़ित मरीजों का इलाज तो किया जा रहा है, लेकिन उनके नाम और पते का न मिलना अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें