जिले में डेंगू का डंक फैलने लगा है। शनिवार को डेंगू के छह नए मामले सामने आए है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक जिले में कुल 14 डेंगू मामलों की पुष्टि की जा चुकी है।
जबकि डेंगू के 119 मामले संदिग्ध है। जिसकी जांच स्वास्थ्य विभाग अपनी लैब में कर रहा है। इसके बाद इसकी कंफर्म होने की पुष्टि करेगा। वहीं निजी अस्पतालों से भेजे रिपोर्ट के मुताबिक डेंगू का आंकड़ा 150 पार कर चुका है।
डेंगू के साथ मलेरिया के पॉजिटीव मामलों की संख्या में इजाफा हुआ है। मलेरिया के 14 नए मामलों की पुष्टि हुई है। जिसके साथ मलेरिया का आंकड़ा 64 पहुंच गया है। मलेरिया शहर के राजीव कॉलोनी, राजेंद्र पार्क, पटेल नगर समेत पुराने गुड़गांव से अधिक है।
जबकि डेंगू के भेजे मामले शहर के निजी अस्पताल से है। जिनका ताल्लुक पॉश इलाके से हैं। डेंगू-मलेरिया के बढ़ती संख्या के बाद स्वास्थ्य विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में फॉगिंग और एंटी लार्वा टीम भेज दिया है। साथ ही लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह पोस्टर भी चिपकाए जा रहे हैं।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. वीके थापर का कहना है लैब में जांच के बाद डेंगू के मामले की पुष्टि की गई है। अब तक कुल 14 मामले हो गए है। मलेरिया डेंगू के प्रति जागरूकता के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। पिछले साल के मुकाबले इस पर डेंगू-मलेरिया गंभीर नहीं है।