फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue in Delhi: पांच साल बाद डेंगू के सर्वाधिक मामले, 'इस साल का वातावरण मच्छरों के प्रजनन के लिए अनुकूल

Mon, 08 Aug 2022 07:25 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में जुलाई में डेंगू के 26, जून में 32 और मई में 30 मामले आए थे। इस साल 1 जनवरी से 31 जुलाई के बीच दिल्ली में डेंगू के 169 मामले सामने आए। मौजूदा समय तक 2021 में 72, 2020 में 47, 2019 में 52, 2018 में 58 और 2017 में 518 डेंगू के मामले थे।
विज्ञापन
डेंगू के मामले बढ़े - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस सीजन में डेंगू के मामले बढ़कर 174 हो गए हैं। बीते हफ्ते इसमें पांच नए मामले जुड़े हैं। दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल डेंगू से अभी तक किसी की मौत नहीं हुई है, लेकिन खतरा पिछले साल से ज्यादा है। मौजूदा समय तक इस साल डेंगू के मामले 2017 के बाद सबसे ज्यादा हैं। इस साल मलेरिया का खतरा भी बीते सालों की अपेक्षा ज्यादा है। अभी तक मलेरिया के 35 और चिकनगुनिया के नौ मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन


राजधानी दिल्ली में जुलाई में डेंगू के 26, जून में 32 और मई में 30 मामले आए थे। इस साल 1 जनवरी से 31 जुलाई के बीच दिल्ली में डेंगू के 169 मामले सामने आए। मौजूदा समय तक 2021 में 72, 2020 में 47, 2019 में 52, 2018 में 58 और 2017 में 518 डेंगू के मामले थे।

विज्ञापन

पिछले साल 9,613 मामले आए

पिछले साल दिल्ली में डेंगू ने कई साल का रिकार्ड तोड़ दिया था। जनवरी से दिसम्बर तक 9,613 मामले दर्ज किए गए थे, जो कि पांच वर्षों में सबसे अधिक थे। इसके अलावा 2020 में 1,072 और 2019 में 2,036, 2018 में 2,798 और 2017 में 4,726 डेंगू के मामले दर्ज किए गए थे।

पिछले साल 23 लोगों की गई जान

पिछले साल दिल्ली में डेंगू से 23 लोगों की मौत हुई थी, जो 2020 में एक, 2019 में दो, 2018 में 4 और 2017 में 10 लोगों की मौत से कहीं ज्यादा थी। इससे पहले 2016 में भी 10 लोगों ने डेगू से जान गंवाई थी। पिछले साल अगस्त से डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने शुरू हुए थे। लगातार बारिश के बाद दिल्ली की स्थिति खराब हुई थी। दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस साल दिल्ली का मौसम मच्छरों के प्रजनन के अनुकूल है। इसलिए लोगों को मच्छरों से बचाव के लिए ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें