फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जंतर-मंतर पर किसान-मजदूर संगठनों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर सोमवार को किसान मनरेगा देश बचाओ मोर्चा के बैनर तले किसानों और मजदूर संगठनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से कथित किसान-विरोधी यूएस ट्रेड डील को तुरंत रद्द करने और मजदूर विरोधी वीवीबीजीआरएएम योजना को समाप्त कर मनरेगा को पूर्ण रूप से बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

आंदोलनकारियों का आरोप है कि यूएस ट्रेड डील से देश की आर्थिक संप्रभुता प्रभावित होगी और फल, काजू, बादाम, गेहूं व धान उगाने वाले किसानों को भारी नुकसान होगा। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया। पंजाब के मजदूर नेता रेशम सिंह और दलित किसान नेता अतर सिंह ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा को प्रभावी ढंग से बहाल नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें