हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
500 व 1000 के नोट बंद होने से रसोई गैस की किल्लत होने लगी है। बृहस्पतिवार को एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगी रही। सूत्रों की मानें तो गैस एजेंसियों का कैश बैंकों में जमा नहीं हो पा रहा है। जिस वजह से प्लांट से गैस सिलेंडर नहीं आ पा रहे हैं।
बता दें फरीदाबाद में करीब 8 लाख गैस उपभोक्ता हैं। यहां प्रतिदिन 20 से 25 हजार गैस सिलेंडर की खपत होती है, लेकिन शॉर्टेज की वजह से 10 से 12 हजार सिलेंडर ही प्लांट से आ रहे हैं। चूंकि यहां 500 के नोट लिए जा रहे हैं, इससे 10 से 15 प्रतिशत गैस की डिमांड और बढ़ गई है।
एजेंसी संचालकों ने विभिन्न बैंकों से मांग की है कि उनका कैश प्राथमिकता से जमा किया जाए। गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक गैस एजेंसियों का एकाउंट किसी न किसी बैंक में है। मौजूदा समय में बैंकों के बाहर लोगों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।