फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी का साइड इफेक्ट: अब सस्ते में कीजिए न्यू ईयर का वेल्कम

Sat, 31 Dec 2016 10:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
न्यू ईयर पार्टी
विज्ञापन
वर्ष 2016 को अलविदा कहने को तैयार हैं। नए साल के आगमन में बस एक दिन शेष रह गया है लेकिन शहर के मॉल्स, होटल व क्लबों में न्यू ईयर को लेकर कोई खास तैयारियां नजर नहीं आई।
विज्ञापन


बस सन्नाटा पसरा दिखा जबकि हर वर्ष न्यू ईयर के स्वागत के लिए कई दिनों पहले से ही तैयारियां शुरू हो जाती थीं। कुछ जगह छोटे आयोजन तक सेलिब्रेशन सीमित रखा गया है। वहीं, नोटबंदी से व्यापार को प्रभावित होते देख मॉल में न्यू ईयर पार्टी एवं कपल डिनर के लिए स्पेशल छूट देकर युवाओं को लुभाने का काम किया जा रहा है।

शहर के सेक्टर-15 एवं सेक्टर 35 स्थित जिमखाना क्लब में हर वर्ष न्यू ईयर का सेलिब्रेशन बड़े स्तर पर होता था। इस बार मैनेजमेंट ने कोई तैयारियां नहीं की है।  शहर के क्राउन प्लाजा मॉल में भी कोई तैयारी नजर नहीं आई। एक जनवरी को आसमान में गुब्बारे छोड़कर सेलिब्रेट किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ फीका है नए साल का जश्न

demo pic - फोटो : amar ujala
वहीं कंट्री क्लब में कांटा लगा गर्ल शैफाली झरीवाला के आने की ही सूचना है। फिर भी गत वर्ष की अपेक्षा इस बार होटल व क्लबों में फैमिली एवं कॉरपोरेट पार्टियों के लिए न के बराबर बुकिंग हुई है।

वहीं, बाजारों भी में न्यू ईयर को लेकर रंग फीका दिख रहा है। क्राउन प्लाजा मॉल में ग्रीन हंट रेस्टोरेंट के मालिक जय कर्माकर ने बताया कि कपल डिनर के लिए स्पेशल छूट का प्रावधान किया गया है लेकिन फिर भी बुकिंग नहीं आ रही है।

न गिफ्ट, न ग्रीटिंग कार्ड की खरीदारी
नए साल का जश्न मनाने के दौरान गिफ्ट एवं ग्रीटिंग कार्ड देने का चलन है। बाजार में गिफ्ट शॉप्स को वेलकम न्यू ईयर के ग्रीटिंग कार्ड से सजाया गया है, लेकिन अब तक युवक-युवतियों द्वारा खरीदारी के प्रति रुझान देखने को नहीं मिला है। गिफ्ट शॉप संचालक अजित कुमार ने बताया कि इस बार खरीदारी नहीं हो रही है। नोटबंदी के कारण गिफ्ट एवं ग्रीटिंग कार्ड के व्यापार पर असर पड़ा है।

इस बार क्लब में न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई है। आगे के बारे में भी कुछ नहीं कहा जा सकता।-अजय कुमार, मैनेजर, जिमखाना क्लब सेक्टर 15

नोटबंदी का न्यू ईयर पर खासा असर पड़ेगा। इस बार गुब्बारे छोड़कर नए वर्ष का स्वागत किया जाएगा। मॉल में कुछ जगहों पर न्यू ईयर को लेकर स्पेशल छूट दी गई है।-निशा विज, मैनेजर, क्राउन प्लाजा मॉल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें