दादरी के जारचा कस्बे में मंगलवार शाम चाउमीन के पैसा मांगने पर दो लोगों ने दुकानदार मनोज कुमार का सिर फोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है पुलिस ने बताया कि जारचा कस्बा में मनोज कुमार की चाउमीन की दुकान है।
कस्बे के रहने वाले यासीन और उसके साथी ने चाउमीन लेने के बाद पैसे नहीं दिए। इस पर मनोज की दोनों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि यासीन और उसके साथी ने दुकानदार के सिर में बोतल मारकर उसे घायल कर दिया।