फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: वैन चालक से 7 हजार की रंगदारी मांगी, विरोध पर पीटा, लूटी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
-सोनिया विहार दूसरा पुश्ता के पास हुई वारदात, बदमाशों ने डंडे से गाड़ी का शीशा तोड़ा और चालक को किया जख्मी
विज्ञापन

-अक्कू चौहान और गोलू गोपाल समेत तीन के खिलाफ रंगदारी व लूट का मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश जारी

अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली।
उत्तर-पूर्वी जिले के सोनिया विहार इलाके में वैन चालक से बदमाशों ने रंगदारी मांगी। मना करने पर आरोपियों ने जानलेवा हमला कर उसे लूट लिया। आरोपियों ने वैन में तोड़फोड़ करते हुए चालक पर डंडे से हमला किया। बाद में उसके गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। सोनिया विहार थाना पुलिस ने पीड़ित के बयान पर अक्कू चौहान, गोलू गोपाल और एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पीड़ित राहुल (36) परिवार के साथ सोनिया विहार साढ़े 4 पुश्ता इलाके में रहते हैं। वह सोनिया विहार से आईएसबीटी रूट पर सवारी वैन चलाते हैं। पीड़ित ने बताया कि 22 सितंबर को वह सवारियां लेकर जा रहे थे। जब वह सोनिया विहार दूसरे पुश्ते के पास पहुंचे तो 3-4 लड़कों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली। आरोपियों ने पीड़ित से कहा कि अगर इस रूट पर गाड़ी चलानी है, तो हर महीने सात हजार की रंगदारी देनी होगी। राहुल ने जब रंगदारी देने से इनकार किया तो आरोपी अक्कू चौहान और गोलू अपने साथी के साथ गाली-गलौज करने लगे। विवाद बढ़ने पर बदमाशों ने डंडे से वैन का शीशा तोड़ दिया और राहुल पर ताबड़तोड़ हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें