फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: यमुना बाजार घाट क्षेत्र के परिवारों को बेदखली से बचाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
देवेंद्र यादव ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर आजीविका और आवास की सुरक्षा की अपील की
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने यमुना बाजार घाट क्षेत्र में रह रहे परिवारों को बेदखल किए जाने के मुद्दे पर उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू को पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने निगम बोध घाट के पास यमुना बाजार क्षेत्र में रहने वाले करीब 310 परिवारों को घर खाली करने के लिए 15 दिन का नोटिस दिया है, जो अमानवीय और अवैध है।
विज्ञापन




देवेंद्र यादव ने कहा कि ये परिवार अंग्रेजों के समय से यमुना घाटों पर रह रहे हैं और पीढ़ियों से धार्मिक एवं अंतिम संस्कार संबंधी कार्यों के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों और संबंधित विभाग समय-समय पर इन लोगों को वहां रहने और घर बनाने की अनुमति दे रहे है। ऐसे में अचानक बेदखली की कार्रवाई उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि रेखा गुप्ता सरकार यमुना घाटों के सौंदर्यीकरण के नाम पर वहां रहने वाले लोगों को उजाड़ना चाहती है। देवेंद्र यादव ने कहा कि यमुना सफाई और मरम्मत के नाम पर पूर्व की सरकारों और वर्तमान सरकार द्वारा करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन नदी में प्रदूषण की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें