फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल गर्मी से मिल सकती है थोड़ी राहत: दिल्ली में उमस और कड़ी धूप ने छुड़ाए पसीने, तापमान 37 डिग्री के पार

Mon, 11 May 2026 08:59 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

उसम भरी गर्मी से दिल्ली-एनसीआर बेहाल है। मौसम विभाग ने 13 मई को धूल भरी आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई है। 15 मई के बाद तापमान 40 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन
कानपुर में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। सुबह से ही निकली धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। इस दौरान लोगों को उमस का सामना भी करना पड़ा। मई की शुरुआत में आंधी व हल्की बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ था, लेकिन तीन दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को अधिकतम तापमान 37.50 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। विभाग ने धूल भरी आंधी व हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन देर शाम तक मौसम शुष्क बना रहा। 

15 से बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग ने 13 मई को मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। इसके लिए विभाग  पहले ही यलो अलर्ट जारी कर चुका है। इस दौरान अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25-27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। वहीं, मंगलवार को 30 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल सकती है। हल्की बारिश का भी अनुमान है। 15 मई के बाद से तापमान में लगातार बढ़ोतरी शुरू होगी। 16 व 17 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें