फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नर्सिंग अधीक्षक को पद से हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
- जीबी पंत अस्पताल की नर्सेज एसोसिएशन ने चिकित्सा निदेशक को लिखा पत्र
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जीबी पंत अस्पताल की नर्सेज एसोसिएशन ने कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक को पद से हटाने की मांग की है। एसोसिएशन ने चिकित्सा निदेशक को शिकायत पत्र लिखा है। उसमें नर्सिंग अधीक्षक के खिलाफ स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराने और जांच पूरी होने तक उन्हें कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक के पद से हटाने की मांग की गई है।

एसोसिएशन का आरोप है कि नर्सिंग प्रशासन में पक्षपात, गुटबाजी, मनमाने स्थानांतरण एवं पदस्थापन, अवकाश प्रकरणों के निस्तारण में अनियमितता, उपस्थिति अभिलेखों में निर्धारित प्रशासनिक प्रक्रिया की अनदेखी और कर्मचारियों के साथ असमान व्यवहार जैसी गंभीर शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। शिकायत में कहा गया है कि स्थानांतरण एवं पदस्थापन में पसंदीदा लोगों को प्राथमिकता दी जा रही है। इससे प्रशासन की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने कहा कि अगर इन आरोपों की निष्पक्ष जांच नहीं कराई गई तो इससे न केवल कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित होगा बल्कि संस्थान की प्रशासनिक व्यवस्था एवं रोगी सेवाओं पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। एसोसिएशन ने चिकित्सा निदेशक से मांग की है कि आरोपों की जांच के लिए एक स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाए। साथ ही स्थानांतरण, पदस्थापन, ड्यूटी आवंटन, उपस्थिति अभिलेख एवं अवकाश संबंधी मामलों की भी विस्तृत जांच कर दोषी पाए जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें