फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेल में बंद अमेरिकी नागरिक को विदेशी डाइट उपलब्ध कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तिहाड़ जेल प्राधिकरण एक हफ्ते में देगा याचिका पर जवाब
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कथित मर्सिनरी (भाड़े के सैनिक) होने के आरोप में आतंकवाद षड्यंत्र मामले में जेल में बंद अमेरिकी नागरिक मैथ्यू एरन वान डाइक को जेल में अमेरिकी डाइट उपलब्ध कराने की उनकी याचिका पर तिहाड़ जेल प्राधिकरण जवाब दाखिल करेगा। इसके लिए उसने अदालत से एक हफ्ते का समय मांगा है।याचिका पर सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस ने भी 13 मार्च को सुनवाई की अगली तारीख तय की है।
एनआईए की विशेष अदालत के समक्ष याचिका में वान डाइक के वकीलों ने कहा कि डाइक करीब 50 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और ज्यादातर सोया मिल्क जैसे तरल पदार्थ ही ले रहे हैं। याचिका में कहा गया था कि जेल में परोसे जाने वाले मसालेदार, तेलयुक्त और डीप फ्राई खाने को डाइक सहन नहीं कर पा रहे हैं। उनके वकील रोहित दांडरियाल और रोहित गौर ने विशेष न्यायाधीश प्रशांत शर्मा के समक्ष मानवीय आधार पर अमेरिकी स्टाइल डाइट उपलब्ध कराने की अनुमति मांगी थी। बुधवार को वकीलों ने अदालत को बताया कि एनआईए ने इस मामले में जवाब दाखिल करने से इनकार कर दिया है और तिहाड़ जेल प्राधिकरण जवाब देगा। वान डाइक के वकीलों के अनुसार, वे नियमित जेल भोजन नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने बुधवार को अदालत से लगातार सोया मिल्क की आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि डाइक को 13 मार्च को एनआईए ने गिरफ्तार छह यूक्रेनी नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया था। इस समूह पर उन पर म्यांमार से मिजोरम बॉर्डर के रास्ते भारत में घुसने, भारत-म्यांमार के जातीय सशस्त्र समूहों को सहायता पहुंचाने, आतंकवाद षड्यंत्र और ड्रोन प्रशिक्षण देने के आरोप हैं। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें