फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल से सिविल डिफेंस भर्ती प्रक्रिया की जांच करने की मांग, भाजपा ने एलजी को लिखा पत्र

Fri, 22 Jul 2022 05:41 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखकर दिल्ली सिविल डिफेंस भर्ती घोटाले का आरोप दिल्ली सरकार पर लगाया है। 
विज्ञापन
बीजेपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को एक पत्र लिखा है। इस माध्यम से कपूर ने दिल्ली सिविल डिफेंस भर्ती घोटाले का आरोप दिल्ली सरकार पर मढ़ा है। पत्र में यह भी कहा है कि सिवलि डिफेंस वॉलेंटियर्स ना केवल बदतमीजी करते है बल्कि पैसा उगाही भी कर रहे हैं। इस मामले में उपराज्यपाल से जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन

 
कपूर ने पत्र में कहा गया है की आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को सिविल डिफेंस वॉलेंटियर्स के रूप में भर्ती किया जा रहा है। दिल्ली में अनेक बाजारों में यह सिविल डिफेंस वाले बैठे दिखाई पड़ते हैं। चांदनी चौक मुख्य बाजार में 100-125 वॉलेंटियर्स हैं। खाकी वर्दी की आड़ में खुद को पुलिस वाला दर्शा कर रिक्शा, ऑटो, पटरी बाजार वालों से उगाही करते हैं। अति आवश्यक है इनकी भर्ती प्रक्रिया की जांच हो और इनकी वर्दी का रंग भी बदला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें