जंतर मंतर पर भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग, परिवार बोला- एक महीने बाद भी इंसाफ नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में न्याय की मांग को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर सभा आयोजित हुई। आयोजन क्रांतिवीर भरत तिवारी संघर्ष मोर्चा के बैनर तले किया गया। आयोजकों का दावा है कि बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान वकीलों के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम ज्ञापन भी भेजा गया।
भरत तिवारी एनकाउंटर को एक महीना पूरा होने पर उनकी मां आशा देवी ने बताया कि सरकार कहती है कि लोगों की शिकायतों का तय समय में समाधान होगा, लेकिन मेरे बेटे के मामले में 30 दिन बीत गए और मुझे अब तक न्याय नहीं मिला। मनीष कश्यप ने कहा कि भरत तिवारी के परिवार को न्याय मिलना चाहिए। सरकार एक करोड़ रुपये का मुआवजा दे, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी मिले और भरत की याद में स्मारक बनाया जाए।