फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जहांगीरपुरी में पुरानी रंजिश में युवक की पीट-पीटकर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
- मृतक के पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों ने शव रखकर किया प्रदर्शन, तीन नाबालिग पकड़े
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में पुरानी रंजिश के चलते 23 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने तीन नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि करीब छह महीने पहले हुए विवाद का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया। शुक्रवार को परिजनों ने जहांगीरपुरी स्थित कुशल सिनेमा शव रखकर प्रदर्शन किया।
पुलिस के अनुसार, जहांगीरपुरी एच-4 ब्लॉक में बृहस्पतिवार की रात को एक युवक के साथ मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक आरिफ को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के भाई शेख सादिक का आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे कुछ युवक आरिफ को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। इसके बाद उस पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और बाद में उसकी मौत हो गई। आरिफ की मां का आरोप है कि तीन युवक उनके बेटे को बहाने से बुलाकर अपने घर की छत पर ले गए, जहां ईंटों और डंडों से बेरहमी से उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में पार्क के पास छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

पोस्टमॉर्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों और स्थानीय लोगों ने जहांगीरपुरी स्थित कुशल सिनेमा के पास शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई पर सवाल उठाए। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराया। अधिकारियों ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि फरार सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजन शव को कुशल चौक से कब्रिस्तान ले गए। घटना के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया है। अधिकारियों का कहना है कि फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए उनके ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें