फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डीपीएल अनियमितताओं की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ ने दिल्ली प्रीमियर लीग से जुड़े कुछ खिलाड़ियों और एक फ्रेंचाइजी के खिलाफ सामने आई कथित अनियमितताओं की खबरों का संज्ञान लिया है। संघ ने कहा कि मीडिया में आए आरोप अभी सत्यापित नहीं हैं और किसी सक्षम प्राधिकरण ने इन्हें स्थापित नहीं किया है। केवल अपुष्ट रिपोर्टों के आधार पर किसी खिलाड़ी, व्यक्ति या फ्रेंचाइजी के बारे में निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा।
विज्ञापन

डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा कि संघ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उपलब्ध जानकारी संबंधित अधिकारियों के साथ साझा कर उचित प्रक्रिया के तहत जांच का अनुरोध किया है। संघ ने कहा कि सक्षम अधिकारियों की जांच में वह पूरा सहयोग करेगा और क्रिकेट की विश्वसनीयता प्रभावित करने वाली किसी गतिविधि के प्रति शून्य-सहिष्णुता की नीति दोहराई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें