फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Electricity Demand In Delhi: इतिहास में पहली बार टूटा बिजली की मांग का रिकॉर्ड, 8302MW तक पहुंची डिमांड

Wed, 29 May 2024 04:39 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भीषण गर्मी के चलते दिल्ली में बिजली की डिमांड में बढ़त देखने को मिली है। 29 मई की दिल्ली में अधिकतम बिजली मांग 8302 मेगावाट तक पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
दिल्ली में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी से निजात के लिए लोग एसी, कूलर समेत तमाम घरेलू उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं। इससे बिजली की मांग के सारे रिकॉर्ड टूट रहे हैं। दिल्ली स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर के अनुसार, शहर में अधिकतम बिजली की मांग दोपहर 3:36 बजे 8,302 मेगावाट थी। इससे पहले अधिकतम बिजली की मांग 22 मई को 8,000 मेगावाट थी। टाटा पॉवर-डीडीएल ने अपने इलाके में 2339 मेगावाट की बिजली की सर्वाधिक मांग को सफलतापूर्वक पूरा किया है। हर मांग को पूरा करने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की हुई है।

विज्ञापन


 हालांकि, बिजली की मांग की वजह से कई इलाकों में लोड शेडिंग की गई। बिजली कटने की समस्या भी दर्ज की गई है। इसके अलावा बिजली आपूर्ति करने के लिए स्ट्रीट लाइटों पर असर देखने को मिल रहा है। दक्षिण और पश्चिम दिल्ली के बीआरपीएल क्षेत्र में बिजली की अधिकतम मांग, जो 2023 और 2022 में 3250 मेगावाट और 3389 मेगावाट थी, वह 2024 की गर्मी के दौरान लगभग 3680 मेगावाट तक पहुंचने के आसार हैं। दूसरी ओर पूर्वी और मध्य दिल्ली के बीवाईपीएल क्षेत्र में बिजली की अधिकतम मांग जो 2023 और 2022 की गर्मियों के दौरान 1670 मेगावाट व 1752 मेगावाट तक पहुंच गई थी, इस साल लगभग 1860 मेगावाट तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बिजली की उच्चतम मांग
29 मई 2018 को 6285 मेगावाट
29 मई 2019 को 6020 मेगावाट
29 मई 2020 को 4075 मेगावाट
29 मई 2021 को 4744 मेगावाट
29 मई 2022 को 5972 मेगावाट
29 मई 2023 को 4892 मेगावाट
29 मई 2024 को 8302 मेगावाट

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें