फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गोहरवाली चौक पर सीसीटीवी लगाने की मांग तेज, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठी आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नगीना।
कस्बे के गोहरवाली चौक पर बढ़ती आपराधिक घटनाओं और असुरक्षा के माहौल को देखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग तेज हो गई है। सर्वजातीय सेवा समिति सहित स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से चौक पर आधुनिक सीसीटीवी कैमरे स्थापित कर उनकी लाइव फीड थाना नगीना और जिला पुलिस कंट्रोल रूम से जोड़ने की मांग की है। समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन ने कहा कि लंबे समय से इस संवेदनशील चौक पर सीसीटीवी लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि लोग दिन के समय भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते और पहले भी यहां कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

समाजसेविका राधिका जैन ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग जरूरी है। उनके अनुसार कैमरे लगने से पुलिस अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रख सकेगी और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई संभव होगी। इससे बाजार आने-जाने वाली महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा भी मजबूत होगी तथा छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने की अपील करते हुए कहा कि जनहित में जल्द कार्रवाई कर गोहरवाली चौक को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि व्यापारी, महिलाएं और आम लोग बिना किसी भय के आवागमन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें