फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं मिल रही मनपसंद बोतल: मयखाने से मायूस लौट रहे बीयर के शौकीन, ठंडी तो छोड़िए... पसंदीदा ब्रांड के भी लाले

Mon, 03 Jun 2024 07:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

बीयर की किल्लत पर अधिकारिक सूत्रों का कहना है बीयर की कोई कमी नहीं है। इतना जरूर है कि खास ब्रांड की बीयर उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
शराब की दुकान पर लाइन में लगे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गर्मी बढ़ते ही ठंडी बीयर की मांग बढ़ गई है। मांग बढ़ने की वजह से न केवल ठंडी बीयर बल्कि इसका स्टॉक भी दुकानों पर खत्म हो गया है। लिहाजा लोगों को रेस्तरां-बार की तरफ रूख करना पड़ रहा है। मांग बढ़ने की वजह से मनपसंद ब्रांड भी नहीं मिल रहा है। इस वजह से कई लोग हरियाणा और उत्तर प्रदेश का रूख कर रहे हैं। गर्मियों में दुकानों पर बिकने वाली कुल शराब में से एक तिहाई से अधिक बीयर की मांग होती है।

विज्ञापन
Trending Videos

दिल्ली में पड़ रही भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए राजधानी के लोग ठंडे पानी के साथ ही चिल्ड बीयर का भी शौक रखते हैं। खासबात यह है कि इस साल जनवरी से ही बीयर की खपत अधिक हो गई थी। साल के शुरुआती चार महीने में दिल्ली के लोग लाखों लीटर बीयर गटक गए। हालांकि गर्मी के दिनों में बीयर की बिक्री कम हुई है। इसका मुख्य वजह यह है कि कई दुकानों पर ना तो ठंडी बीयर की बोतल ही मिल रही है और ना ही कैन बीयर। इतना ही नहीं मनपसंद ब्रांड वाली बीयर भी दुकानों से गायब हो गए है।
विज्ञापन

इस साल अप्रैल महीने तक दिल्ली के होटल, बार और रेस्तरां के माध्यम से 224 लाख लीटर बीयर की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में 228 लाख लीटर की बिक्री हुई थी। बीयर की किल्लत पर अधिकारिक सूत्रों का कहना है बीयर की कोई कमी नहीं है। इतना जरूर है कि खास ब्रांड की बीयर उपलब्ध नहीं है। दूसरी तरफ ठंडी बीयर की अनुपलब्धता की वजह से भी इस तरह की शिकायत मिल रही है। नए ब्रांड दुकानों में उपलब्ध हैं, जिन्हें ग्राहक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें