ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर-कासना रोड स्थित होंडा कार इंडिया लिमिटेड (होंडा सीएल) प्लांट में तैयार करीब 3000 कारों की डिलीवरी रोक दी गई है। दरअसल, होंडा के बराबर वाली कंपनी में निर्माण में स्प्रे पेंट का प्रयोग किया जा रहा है।
यह पेंट इन कारों पर गिरने से धब्बे पड़ गए। इससे कंपनी को बड़ा नुकसान पहुंचा है। ग्रेटर नोएडा के होंडा प्लांट में मोबिलियो, ब्रायो और सीआरवी जैसी कारों की मैन्यूफैक्चरिंग होती है। ये प्लांट सालाना हजारों कार तैयार करता है।
पिछले दिनों इसके बराबरी वाली कंपनी में निर्माण कार्य के दौरान पेंट का काम चल रहा था। तेज हवा के चलते पेंट के छींटे इन कारों पर पड़े। इससे हजारों कारों पर पेंट के धब्बे पड़ गए। इसके चलते इन कारों की डिलीवरी रोकनी पड़ी।