फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा में शर्मनाक मामला: डिलीवरी ब्वॉय को बंधक बनाकर पीटा, कपड़े भी उतारे; एक साल से गुस्सा साथ बैठे थे आरोपी

Fri, 23 Feb 2024 08:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

पुलिस से की गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि एक साल पहले किसी बात को लेकर उसकी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला खत्म हो गया था। अब उसी की खुन्नस निकालने के लिए उसके साथ मारपीट की गई।
विज्ञापन
युवक को पीटते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के कोतवाली सेक्टर-113 क्षेत्र में डिलीवरी ब्वॉय को बंधक बनाने के बाद अर्धनग्न कर पिटाई करने का मामला सामने आया है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-113 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेक्टर-122 निवासी डिलीवरी ब्वॉय अभय प्रताप ने पुलिस से शिकायत की है कि एक साल पहले किसी बात को लेकर उसकी पड़ोस में रहने वाले कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला खत्म हो गया था। इसके बाद 9 फरवरी को बंधक बनाकर आरोपी युवक उसे निर्माणाधीन बिल्डिंग में ले गए और वहां बेरहमी से पीटा।

विज्ञापन


बंगाल से आई युवती लापता
पश्चिम बंगाल से अपने भाई से मिलने आई युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। कोतवाली फेज टू पुलिस ने मामले में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेक्टर-93 निवासी मिथुन ने पुलिस से शिकायत की है कि उनकी बहन पश्चिम बंगाल से मिलने आई थी। मिथुन के मुताबिक 15 फरवरी की शाम 6 बजे के करीब उनकी बहन बाजार से सामान लेने गई थी इसके बाद वापस नहीं लौटी।

प्लॉट बेचने के नाम पर 14.51 लाख की ठगी
नोएडा। ककराला में प्लॉट बेचने के नाम पर 14.51 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। सेक्टर-80 के शिवधाम इन्क्लेव निवासी मनोज कुमार पांडेय ने पुलिस से शिकायत की है कि 25 मई 2022 को ककराला में 300 गज जमीन खरीदने के लिए गुलाम नबी आजाद और उनकी पत्नी नाजनीन से बात की थी। दोनों ने प्लॉट बेचने के नाम पर कई बार में कुल 14.51 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में पता चला कि इस जमीन का मालिक कोई और है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें