फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आप की पीएसी की पहली बैठक में पंजाब, गोवा-गुजरात पर मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
-अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई पीएसी की बैठक, बारां जीत से बढ़ा उत्साह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नवगठित राजनीतिक सलाहकार समिति की पहली बैठक बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई। उसमें पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और मंत्री हरपाल चीमा सहित नए सदस्य शामिल हुए। बैठक में पंजाब, गोवा, गुजरात चुनाव पर मंथन किया गया।

वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने बताया कि बैठक में चार मुख्य मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें राजस्थान के बारां की जीत से पार्टी उत्साहित है। सिसोदिया ने कहा कि राजस्थान के बारां में आप की जीत ने साबित किया है कि जनता भाजपा का विकल्प तलाश रही है। जल्द ही केजरीवाल, भगवंत मान और वे खुद बारां में रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही पंजाब, गोवा और गुजरात चुनाव की तैयारी को लेकर बैठक में चर्चा की गई। उन्होंने दावा किया कि पंजाब के लोग भगवंत मान के काम से खुश हैं और दोबारा मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। दूसरी ओर, उन्होंने गोवा और गुजरात में बदलाव की बात कही। मनीष सिसौदिया ने बताया कि बैठक में आप पार्टी यूपीआई पर फीस का विरोध करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें