फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली के पारंपरिक बाजार होंगे आधुनिक, बुनियादी सुविधाएं बढ़ाएगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा, दिल्ली को बनाएंगे व्यापारिक राजधानी, कारोबारियों के लिए बेहतर माहौल
विज्ञापन

व्यापार और उद्यमिता में एमएसएमई और स्टार्टअप को मिलेगा नया प्रोत्साहन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को भारत मंडपम में आयोजित भारतीय व्यापार महोत्सव-2026 में दिल्ली के पारंपरिक बाजारों के आधुनिकीकरण का रोडमैप पेश किया। उन्होंने कहा कि सरकार चांदनी चौक से करोल बाग तक प्रमुख बाजारों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, यातायात व्यवस्था, स्वच्छता और कारोबारी माहौल विकसित करेगी, ताकि दिल्ली को देश की सबसे मजबूत व्यापारिक राजधानी बनाया जा सके।

भारतीय व्यापार महोत्सव में कारोबारियों, उद्योगपतियों, एमएसएमई और स्टार्टअप प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत की आर्थिक ताकत का सबसे मजबूत आधार व्यापार और उद्यमिता है। दिल्ली सरकार व्यापार सुगमता, डिजिटलीकरण और पारदर्शी व्यवस्था के जरिए कारोबारियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन


पुराने बाजारों की नई तस्वीर होगी अलग
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली की पहचान केवल सत्ता के केंद्र के रूप में नहीं, बल्कि देश की सबसे बड़ी व्यापारिक राजधानी के रूप में भी है। चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, नया बाजार, गांधी नगर और करोल बाग जैसे बाजार दशकों से देश की अर्थव्यवस्था को गति देते रहे हैं। व्यापारियों को बेहतर सड़कें, सुगम यातायात, साफ-सुथरे बाजार और मजबूत नागरिक सुविधाएं मिलेंगी तो कारोबार अपने आप बढ़ेगा। इसी सोच के तहत सरकार बाजारों के पुनर्विकास, डिजिटलीकरण और व्यापार अनुकूल ढांचे पर लगातार निवेश कर रही है।
विज्ञापन


एमएसएमई और स्वयं सहायता समूहों का रहेगा साथ
कार्यक्रम में सांसद और कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के महासचिव प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने दिल्ली के एमएसएमई, छोटे उद्योगपतियों और व्यापारियों के विकास की आगामी योजनाओं की जानकारी दी। दिल्ली में स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा देने के लिए कारोबारी संगठन सरकार के साथ मिलकर काम करेंगे। कार्यक्रम में सीएआईटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीसी भरतिया सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और उद्योग जगत के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें