फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: शिवभक्ति के रंग में रंगी दिल्ली की सड़कें, हरिद्वार की ओर दौड़ रही डाक कांवड़

विज्ञापन
विज्ञापन
-बोल बम और हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजे मार्ग
विज्ञापन


-रंग-बिरंगी रोशनी और झांकियों से सजी कांवड़ बनी आकर्षण का केंद्र



संवाद न्यूज एजेंसी


पूर्वी दिल्ली।
सावन की कांवड़ यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है। इसके साथ ही दिल्ली की सड़कों पर डाक कांवड़ियों की रफ्तार भी बढ़ गई है। पूर्वी दिल्ली के जीटी रोड, जाफराबाद रोड, पुश्ता रोड, वजीराबाद रोड, भजनपुरा, घोंडा, ब्रह्मपुरी और लोनी रोड समेत कई प्रमुख मार्ग इन दिनों भगवा रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। हाथों में कांवड़ और जुबां पर ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारों के साथ शिवभक्त हरिद्वार की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। कहीं डीजे पर शिव भजनों की धुन सुनाई दे रही है, तो कहीं शिवभक्त नाचते-गाते हुए यात्रा पर निकल रहे हैं। युवाओं में डाक कांवड़ को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं कई श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ अपने संकल्प को पूरा करने में जुटे हैं। सावन के अंतिम दिनों में डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से प्रमुख मार्गों पर शिवभक्ति का अलग ही नजारा दिखाई दे रहा है। डाक कांवड़ को सामान्य कांवड़ यात्रा से अलग और अधिक कठिन माना जाता है। इसमें शिवभक्त कम समय में हरिद्वार पहुंचकर गंगाजल लेने और फिर तेजी से अपने गंतव्य तक लौटने का संकल्प लेते हैं। कई दल बारी-बारी से दौड़ते हुए यात्रा पूरी करते हैं। यही वजह है कि यात्रा के अंतिम दिनों में दिल्ली से हरिद्वार की ओर डाक कांवड़ियों की आवाजाही अचानक बढ़ जाती है।
रोशनी और झांकियों से सजी कांवड़ : इस बार डाक कांवड़ की सजावट भी आकर्षण का बड़ा केंद्र बनी है। कई कांवड़ें एलईडी लाइटों, बैटरी, साउंड सिस्टम और जनरेटर से सजाई गई हैं। रात के समय रोशनी से जगमगाती कांवड़ें चलती-फिरती धार्मिक झांकी जैसी दिखाई देती हैं। इनमें भगवान शिव से जुड़े विभिन्न प्रतीक और धार्मिक दृश्य भी सजाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा और यातायात पर भी नजर : डाक कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। प्रमुख मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के जरिये भी निगरानी की जा रही है। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए कई स्थानों पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। जीटी रोड पर कांवड़ यात्रा को देखते हुए 9 अगस्त सुबह सात बजे से 12 अगस्त रात आठ बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें