नई दिल्ली। दिल्ली स्टेट स्कूल गेम्स के फारी सोटी प्रतियोगिता के दौरान अंडर-19 गर्ल्स फारी सोटी में जीएचपीएस लोनी रोड की प्रभकिरत कौर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1, तिलक नगर की तनु को पीछे छोड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। तनु को रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
भावना और दीया, दोनों ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीते। अन्य वर्ग में जीएनपीएस पीतमपुरा की दिव्योट कौर ने पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। महाराजा अग्रसेन मॉडल स्कूल, पीतमपुरा की दिलनीत सीरा दूसरे स्थान पर रहीं। जीएचपीएस इंडिया गेट की हरमनप्रीत कौर और सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 की अदिति कुमारी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। संवाद