फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: दिल्ली के अमार्या ने जीता डच जूनियर ओपन अंडर-13 स्क्वैश खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली के 13 साल के स्क्वैश खिलाड़ी अमार्या बजाज ने डच जूनियर ओपन 2026 की अंडर-13 बॉयज कैटेगरी का खिताब अपने नाम किया है। अमार्या ने मिस्र, इंग्लैंड, हंगरी और सिंगापुर के बेहतरीन खिलाड़ियों को मात दी।

प्री-क्वार्टर फाइनल में उन्होंने सिंगापुर के नंबर-1 खिलाड़ी को 3-0 से हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में मिस्र के खिलाड़ी को 3-1 से शिकस्त दी। सेमीफाइनल में उन्होंने हंगरी के यूरोपियन नंबर-1 खिलाड़ी को 3-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में अमार्या ने इंग्लैंड के टॉप सीड खिलाड़ी को 3-1 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


डच जूनियर ओपन की अंडर-13 बॉयज कैटेगरी में 128 खिलाड़ियों का ड्रॉ था, जिसमें करीब 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कड़े मुकाबलों के बीच अमार्या ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब जीता। यह इस साल अमार्या की दूसरी बड़ी अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि है। इससे पहले उन्होंने चीन में आयोजित 2026 एशियन जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें