फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: तीन दिनों तक झुलसाएगी गर्मी, दिल्ली वालों को झेलना पड़ेगा 44 डिग्री का तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
- हीट वेब का यलो अलर्ट जारी, 22 से 24 अप्रैल तक 42 से 44 डिग्री रहेगा तापमान
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। मौसम ने पिछले दिनों के ट्रेलर के बाद अब पिक्चर साफ कर दी है। दिल्ली आज से अगले दो दिनों तक लू का प्रकोप झेलेगी। मौसम विभाग ने मंगलवार को 22 से 24 अप्रैल तक हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, 21-26 डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान रहने की संभावना है। हालांकि, 26 अप्रैल से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.1 अधिक, 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से 2.2 कम 20.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।


रिज क्षेत्र में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि लोधी रोड पर 39 डिग्री सेल्सियस और आया नगर में 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकांश स्थानों पर बारिश शून्य रही, जिससे गर्मी और बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



लू का असर बढ़ेगा, फिर राहत की उम्मीद

पश्चिमी विक्षोभ हटने के बाद सतही और निचली स्तर की हवाएं तेज होंगी, जिससे तापमान और बढ़ेगा। तेज धूप और साफ आसमान के कारण गर्मी ज्यादा महसूस होगी और दोपहर में लू चल सकती है। हालांकि, 23 अप्रैल की रात से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे पंजाब, हरियाणा और उत्तर राजस्थान में सप्ताहांत पर बारिश हो सकती है। दिल्ली पर इसका हल्का असर पड़ेगा, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है। साथ ही, 25 से 28 अप्रैल के बीच प्री-मानसून गतिविधियां दिल्ली और आसपास के इलाकों में राहत दे सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें