फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवालों को मिलेगी 24 घंटे मुफ्त ऑनलाइन चिकित्सा सेवा, सरकार ने कॉल डॉक एप से किया करार

Wed, 15 Apr 2020 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

-दिल्ली सरकार ने किया कॉल डॉक एप से समझौता, 24 घंटे निशुल्क मिलेगा परामर्श
-एप का उपयोग करने वाला व्यक्ति वीडियो, ऑडियो और चैट के माध्यम से डॉक्टर से जुड़कर परामर्श ले सकेगा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच दिल्ली सरकार ऑनलाइन चिकित्सा परामर्श सेवा शुरू करने जा रही है। इसके लिए सरकार ने कॉल डॉक एप के साथ समझौता किया है। इसके सहारे दिल्लीवालों को 24 घंटे ऑनलाइन चिकित्सा सेवा मिलती रहेगी। साथ ही लोग विशेषज्ञ डॉक्टरों से ऑनलाइन जुड़ सकेंगे। इस एप का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कॉल डॉक एप के साथ साझेदारी की घोषणा करते हुए कहा कि इससे दिल्ली में रहने वाले उन मरीजों, खासकर जिन्हें रोजाना ओपीडी जाना होता था, को बड़ी मदद मिलेगी। दिल्ली के करीब 100 चिकित्सकों की टीम एप के जरिए अपनी सेवाएं देंगी।

सत्येंद्र जैन ने बताया कि कोरोना संक्रमण के कारण स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ा है। इसके संक्रमण के डर से गैर आपातकालीन चिकित्सा मामलों में लोगों को अस्पतालों और डॉक्टरों के पास जाना कठिन हो गया है। कॉल डॉप एप इन लोगों की मदद करेगा। घर बैठे चिकित्सा परामर्श लेने से अस्पतालों और क्लीनिकों में एक-दूसरे से कोरोना के फैलने की संभावना भी नहीं रहेगी।
विज्ञापन


दिल्ली सरकार के अधिकारियों का कहना है कि इस एप का उपयोग करने वाला व्यक्ति वीडियो, ऑडियो और चैट के माध्यम से डॉक्टर से जुड़कर परामर्श ले सकते हैं। एप से ही रोगी डॉक्टर को देखने के लिए अपनी जांच रिपोर्ट अपलोड कर सकता है और डॉक्टर परामर्श देने के बाद नुस्खे अपलोड कर देगा। इस एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउन किया जा सकता है।

विज्ञापन

इस तरह करें एप का इस्तेमाल

. सबसे पहले रोगी को यह एप्लिकेशन डाउनलोड करना है।
. इसके बाद नाम व उसकी विशेषज्ञता आदि के आधार डॉक्टर का चयन करना होगा।
. अपने परामर्श का उद्देश्य बताना होगा।
. कैमरा या गैलरी के माध्यम से अपनी रिपोर्ट अपलोड कर सकते हैं।
. कॉल के साथ आगे बढ़ें, जो वीडियो, ऑडियो और टेक्स्ट है।
. आप सुविधा के अनुसार किसी भी माध्यम का विकल्प चुन सकते हैं।
. कॉल सफलतापूर्वक बंद होने के बाद मरीज को प्रिस्क्रिप्शन मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें