फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के चिड़ियाघर 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद

Wed, 18 Mar 2020 04:53 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोनावायरस के चलते दिल्ली के चिड़िया घर पर्यटकों के लिए बंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली के चिड़ियाघर को बुधवार से आगामी 31 मार्च तक पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। सुबह 10 बजे चिड़ियाघर खोलने के  कुछ देर बाद इसे खाली करा दिया गया।
विज्ञापन


चिड़ियाघर के निदेशक सुनीष बख्शी के मुताबिक, आधिकारिक आदेश के बाद चिड़ियाघर को बंद किया गया है। गौरतलब है कि चिड़ियाघर में कई दिनों से विदेशी पर्यटकों के साथ घरेलू पर्यटकों का भी प्रवेश जारी था। इसको देखते हुए यहां भी कोरोना के फैलने का डर रहता था। बता दें कि इससे पहले केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण द्वारा कई चिड़ियाघर को आगामी 31 मार्च तक बंद करने का आदेश दिया गया था। यही कारण है कि नागपुर, असम, मुंबई, बिहार समेत अन्य चिड़ियाघर बंद हो चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें