फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: 30 पीपीई किट के साथ कोरोना को हराने के लिए चिड़ियाघर तैयार

Wed, 08 Apr 2020 11:11 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली चिड़ियाघर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच दिल्ली के चिड़ियाघर प्रबंधन ने 30 पीपीई किट के सहारे चिड़ियाघर प्रबंधन कोरोना से निपटने की तैयारी कर ली है। प्रबंधन का कहना है कि इसके अतिरिक्त भी किट के ऑर्डर दिए गए हैं।

विज्ञापन


चिड़ियाघर के निदेशक सुनीष बख्शी ने बताया कि प्रबंधन के पास 30 पीपीई किट का स्टॉक पहले से ही जमा है। इसके अतिरिक्त हमने 10 किट की मांग की है। जिससे कोरोना से जंग लड़ने में परेशानी ना हो। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रबंधन कोरोना को देखते हुए शुरू से ही एहतियात बरत रहा है। 

परिसर में आने वाली गाड़ियों को भी सैनिटाइज करके ही प्रवेश दिया जा रहा है। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में भी चिड़ियाघर में फ्लू का वायरस फैला था। ऐसे में प्रबंधन कोरोना वायरस को लेकर भी एहतियात बरत रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें