फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत 14 साल की बाघिन के सैंपल को होगी कोरोना जांच

Fri, 24 Apr 2020 07:27 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली के चिड़ियाघर में मृत 14 साल की बाघिन के खून के सैंपल कोरोना जांच के लिए बरेली लैब भेजे जाएंगे। इस बाघिन की मौत बुधवार को किडनी फेल हो जाने की वजह से हुई थी। चिड़ियाघर के अधिकारी ने कहा कि 14 साल की बाघिन का नाम कल्पना था और किडनी फेल होने से उसकी मौत हुई थी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया, अगले ही दिन उसे दफना दिया गया था। हमने कोरोना जांच के लिए उसके खून के नमूने लिए हैं।

तीन पशु स्वास्थ्य संस्थानों- नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हाई सिक्योरिटी एनिमल डिजीज भोपाल, नेशनल रिसर्च सेंटर ऑन इक्वींस हिसार और आईवीआरआई बरेली के सेंटर फॉर एनिमल डिजीज रिसर्च एंड डायग्नोस्टिक को जांच के लिए स्वीकृति मिली है।

इस बाघिन की मौत बुधवार को शाम 6.30 बजे हुई थी और गुरुवार को उसे दफना दिया गया था। दिशा निर्देशों को देखते हुए इस दौरान कम से कम स्टाफ वहां मौजूद था।

अमेरिका में चार साल के बाघ के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नेशनल टाइगर कंजर्वेशन अथॉरिटी ने सभी मुख्य वाइल्डलाइफ वार्डन को पत्र लिखकर बाघों में कोरोना वायरस से मिलते-जुलते लक्षणों को देखने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें