फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली ने बीजिंग को पछाड़ा, बना सबसे प्रदूषित शहर

Wed, 29 Jan 2014 05:10 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत कभी चीन की बराबरी नहीं कर सकता। ऐसे आरोप समय-समय पर देश के नागरिक और नेता करते रहते हैं। लेकिन एक ऐसी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन


येल यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए एक अध्ययन में भारत की राजधानी दिल्ली ने चीन की राजधानी बीजिंग को सबसे प्रदूषित शहर की लिस्ट में पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले तक बीजिंग पूरे विश्व भर के शहरों में सबसे प्रदूषित शहर था।

इस अध्ययन में कहा गया है कि दिल्ली में वायु प्रदूषण का स्तर बीजिंग से दुगना है। पिछले साल के मुकाबले दिल्ली के प्रदूषण में 44 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है।
विज्ञापन


यह प्रदूषण दिल्ली में इंडस्ट्री जो धुंआ छोड़ती है उसके कारण हुआ है। साथ ही दिल्ली की सड़कों में प्रतिदिन 1400 नई गाड़ियां आ जाती हैं।

मौसम विभाग ने कहा कि इस प्रदूषण के कारण ही शहर में कोहरा और ठंड बढ़ती जा रही है। इस प्रदूषण के कारण शहर के लोगों को कई प्रकार की बीमारियां हो रही हैं।

दिल्ली में रहने वाले हर पांच में से दूसरे व्यक्ति को सांस की दिक्कत है।

इस ग्रीन इंडेक्स में ब्रिक्स देशों -ब्राजील, रूस, चीन और दक्षिण अफ्रीका में भारत की स्थिति सबसे भयावह है। चीन 118वें पायदान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका सबसे बेहतर 72वें पोजीशन में है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें