दिल्ली महिला आयोग में 85 पदों पर नियुक्तियों के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को दिल्ली के एंटी करप्शन ब्यूरो ने आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालिवाल से पूछताछ।
एसीबी ने स्वाति मालिवाल से लगभग चार घंटे लंबी पूछताछ की। इस दौरान उनसे लगभग 27 सवालों के जवाब मांगे गए। पूछताछ करने वाली टीम में एक एसीपी सहित कुल छह पुलिसकर्मी मौजूद थे।
सूत्रों के मुताबिक स्वाति मालिवाल से एक हफ्ते के अंदर इन सभी सवालों के जवाब मांगे हैं। कहा ये भी जा रहा है कि एसीबी ने स्वाति मालिवाल के दफ्तर कुछ कागजात भी बरामद किए हैं।
हालांकि भर्ती प्रक्रिया पर उठ रहे सवालों के बारे में स्वाति मालिवाल का कहना है कि हमने सभी नियमों का पालन करते हुए नियुक्तियां की हैं। हमें निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि हम ईमानदारी से काम कर रहे हैं।