फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस महिला ने किया था यूके के पीएम बोरिस जॉनसन को ई-मेल, उसके घर पहुंची पुलिस तो नजारा देख रह गई दंग

Fri, 28 Aug 2020 10:23 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
बोरिस जॉनसन को किया गया मेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली से एक महिला ने यूनाइटेड किंगडम के पीएम बोरिस जॉनसन को ई-मेल क्या भेजा लंदन से लेकर दिल्ली तक हड़कंप मच गया। दिल्ली पुलिस को इस ई-मेल ने तीन घंटे तक छकाया और तब कहीं जाकर उन्हें अमन विहार में रहने वाली महिला का पता चला जिसने यूके के पीएम को ई-मेल किया था। हालांकि पुलिस जब उस महिला के घर पहुंची तो वहां की हालत देख दंग रह गई, जानिए कौन है ये महिला और आखिर उसने मेल क्यों किया.....

विज्ञापन

बोरिस जॉनसन - फोटो : social media
रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त पीके मिश्रा ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली कि एक महिला ने ई-मेल भेजकर यूके के प्रधानमंत्री से मदद मांगी है और आत्महत्या की धमकी दी। एसीपी की देखरेख में टीम गठित कर महिला की तलाश शुरू की गई। रात करीब एक बजे सघन तलाशी अभियान चलाकर सेक्टर-21रोहिणी में पुलिस महिला के घर पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज देने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजा तोड़ा गया।

फाइल फोटो - फोटो : Amar Ujala
आसपास घूम रही थीं 16 से 18 बिल्लियां
दमकलकर्मी दरवाजा तोड़ ही रहे थे तो महिला बाहर आई। वह बेहद डरी हुई लग रही थी। पुलिस जब घर के अंदर दाखिल हुई तो वहां बदबू थी। शायद वर्षों से कमरे की सफाई नहीं हुई थी। आसपास काफी गंदगी थी और 16 से 18 बिल्लियां उसके आसपास घूम रही थीं।

फाइल फोटो - फोटो : PTI
एमसीडी में थी शिक्षिका
पुलिस ने महिला की काउंसलिंग कराई तो उसने बताया कि वह एमसीडी में शिक्षिका थी, लेकिन व्यक्तिगत कारणों से नौकरी छूट गई और तलाक भी हो गया। उसने काफी लोन ले रखा है, जिसकी वह किस्त नहीं चुका पा रही है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने मानसिक विकार के कारण इस मामले को अंजाम दिया है।
विज्ञापन

फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि अमन विहार इलाके में मानसिक रूप से परेशान एक महिला ने यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को ई-मेल भेजकर चेतावनी दी कि दो घंटे में उसे आर्थिक मदद नहीं मिली तो वह खुदकुशी कर लेगी। लंदन स्थित भारतीय उच्चायोग से इसकी सूचना तत्काल विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को मिली। आनन-फानन में दिल्ली पुलिस महिला का पता लगाकर उसके घर पहुंची और उसे खुदकुशी करने से बचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें