दक्षिण पश्चिम जिला के डाबड़ी सब डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) एम हर्षवर्धन ने महिला सब इंस्पेक्टर पर उनके फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप लगाया है।
इस बाबत एसीपी ने पालम थाने में तैनात रही महिला सब इंस्पेक्टर के खिलाफ फर्जीवाड़े की शिकायत दर्ज कराई है। मामले की जांच जिला के इंवेटिगेशन यूनिट को सौंपी गई है। फिलहाल महिला सब इंस्पेक्टर नई दिल्ली के बाराखंभा रोड थाने में तैनात है। इससे पूर्व वह पालम थाने में तैनात थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी महिला सब इंस्पेक्टर का नाम कविता है। गत 26 जून को कविता का तबादला बाराखंभा थाने में किया गया था।