फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः तीसरी बेटी होने पर एक मां ने उसे रेलवे स्टेशन पर छोड़ा और फिर हुआ कुछ ऐसा...

Tue, 11 Aug 2020 06:07 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

-महिला को थी उम्मीद कोई भला शख्स बच्ची को पाकर उसे अपना लेगा, लेकिन पुलिस ने ढूंढ निकाला मां को
-मां ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की, लेकिन नहीं जुटा पाई हिम्मत, महिला की कराई गई काउंसलिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेटे की आस लगाए बैठी एक महिला ने जब तीसरी बेटी को जन्म दिया तो वह काफी हताश हुई। खुद उसने आत्महत्या का प्लान बनाया, लेकिन वह हिम्मत नहीं जुटा पाई। आखिर महिला ने अपनी बेटी को त्यागने इरादा कर लिया।

विज्ञापन


सोमवार को महिला ने बच्ची को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया। उसे उम्मीद थी कि कोई भला शख्स उसकी बच्ची को ले जाकर अपना लेगा। लेकिन उसकी किस्मत में कुछ और ही लिखा।

पुलिस ने सूचना मिलने के बाद बच्ची को सुरक्षित रखवाकर चंद ही घंटों बाद उसकी मां को ढूंढ निकाला। बाद में महिला की काउंसलिंग कराने के बाद उसे बच्ची वापस सौंप दी गई। अब महिला को अपने किए पर पछतावा है।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त हरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म नंबर-7, एक नवजात बच्ची मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने फौरन बच्ची को अस्पताल ले जाकर उसकी जांच करवाई।

विज्ञापन

करीब आठ से दस दिन की बच्ची पूरी तरह स्वस्थ थी। बच्ची को एनजीओ के हवाले करने के बाद पुलिस ने उसके परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। आसपास के अस्पतालों और प्रसूति केंद्रों में पड़ताल की गई। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई। कई घंटों की छानबीन के बाद पुलिस आखिर बच्ची की मां तक पहुंचने में कामयाब हो गई।

बच्ची हेमलता (32) नामक महिला की थी। हेमलता परिवार के साथ जेजे कालोनी, मादीपुर में रहती है। इसके परिवार में पति पूरन चंद के अलावा पहले से दो बेटी हैं। दो अगस्त को महिला ने एक और बेटी को जन्म दिया तो वह काफी हताश हुई। उसे लगता था कि अबकि बार उसके यहां बेटा होगा।

हताश होने के बाद महिला ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाई। परेशान होकर सोमवार को दिन में वह बच्ची को लेकर घर से निकल गई। बाद में बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस घर आ गई। पुलिस ने बच्ची का महिला के हवाले कर उसकी काउंसलिंग करा दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें