फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: काजू चोरी के शक में महिला को बंधक बनाकर पीटने का आरोप, गालियां दीं और हाथ तोड़ा

Sat, 04 Apr 2026 06:39 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्राथमिकी के अनुसार विरोध करने पर आरोपी महिलाओं ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और दुकान के पीछे स्थित गोदाम में ले जाकर पिटाई की।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि तीन महिलाओं ने काजू का पैकेट चुराने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी को कमरे में बंधक बना लिया और फिर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। 

विज्ञापन


बुराड़ी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। उत्तरी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार बुराड़ी थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घटना 28 मार्च की रात करीब सवा नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच की है। 

पीड़ित महिला काम से लौटते समय एक सरकारी स्कूल के पास स्थित किराना की दुकान पर रुकी थी। महिला ने शिकायत में दावा किया कि खरीदारी के बाद तीन महिलाओं ने काउंटर पर उससे सामान का बिल दिखाने को कहा और जब वह बिल दिखाने लगी तो तीनों ने उसे धक्का दिया, गाली-गलौज की और काजू का पैकेट चुराने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन


दर्ज प्राथमिकी के अनुसार विरोध करने पर आरोपी महिलाओं ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और दुकान के पीछे स्थित गोदाम में ले जाकर पिटाई की। पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस दौरान एक व्यक्ति ने कुछ देर के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन महिलाएं मारपीट करती रहीं।  दाहिनी आंख के नीचे सूजन और दाहिने हाथ में ‘फ्रैक्चर’ समेत पीड़िता को काफी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें