फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक एटीएम बूथ से 3 लोगों के खातों में निकाले लाखों रुपये

Wed, 03 Jun 2020 07:32 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : पेक्सेल्स
विज्ञापन
तिलक नगर इलाके में तीन लोगों के बैंक खाते से लाखों रुपये निकाले जाने का मामला सामने आया है। पुलिस को आशंका है कि कार्ड का क्लोन तैयार कर वारदात को अंजाम दिया गया है। पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने फर्जीवाड़ा का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गुरुनानक नगर निवासी गुरुबचन सिंह ने तिलक नगर थाने में फर्जीवाड़ा की शिकायत की। 
विज्ञापन


शिकायत में उसने बताया कि लॉकडाउन के दौरान किसी ने उसके बैंक खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए।  शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर ही रही थी कि गुरनाम सिंह और सीमा नाम की महिला ने तिलक नगर थाने में इसी तरह की शिकायत दी। पुलिस ने तीनों मामलों की छानबीन कर रही है। 

शुरुआती जांच में पता चला कि तीनों पीड़ितों के पैसे गीतांजलि एन्कलेव स्थित एक एटीएम से निकाले गए हैं। पुलिस एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को कब्जे में कर आरोपी की पहचान में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें