दिल्ली में मार्च के आखिरी दिनों में जब तब्लीगी जमाती मरकज से निकाले गए तो अप्रैल के पहले सप्ताह में कोरोना का ग्राफ चरम पर पहुंच गया। एक हजार से ज्यादा जमाती मिलने से यह ग्राफ एकदम ऊपर गया और फिर 19 अप्रैल तक नीचे भी आया, लेकिन 20 अप्रैल के बाद से यह ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। इन 9 दिनों में 1233 संक्रमित मिले हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि जितना तेजी से ग्राफ ऊपर जाता है उतना ही तेजी से नीचे आता है, लेकिन धीरे-धीरे आगे बढ़ने वाला ग्राफ चिंता पैदा करता है। इसके दूरगामी परिणाम भी हो सकते हैं।
| दिल्ली |
लॉकडाउन-1 |
लॉकडाउन-2 |
वर्तमान |
| मरीज |
35 |
1541 |
3314 |
| मौत |
01 |
30 |
54 |
| डिस्चार्ज |
06 |
31 |
1078 |
| जांच |
1450 |
16,282 |
39,911 |
कोरोना से मौत की जिलावार स्थिति
| जिला |
मौत |
| दक्षिणी पूर्वी |
10 |
| सेंट्रल |
24 |
| पूर्वी |
04 |
| शाहदरा |
03 |
| पश्चिमी |
03 |
| उत्तर पूवी |
03 |
| उत्तर पश्चिम |
02 |
| उत्तरी |
01 |
| नई दिल्ली |
01 |
(नोट : आंकड़े एनसीडीसी से लिए गए हैं, इनमें तीन मरीजों की मौत शामिल नहीं।)
लाल रंग में तब्दील हैं ये जिले
- सेंट्रल, उत्तरी, पश्चिमी, पूर्वी, उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी, उत्तर पूर्वी, नई दिल्ली, दक्षिणी पश्चिमी जिले पूरी तरह लाल रंग में तब्दील है। बाकी दो जिला ऑरेंज जोन हैं।
- दिल्ली में 7.8 फीसदी की दर से सैंपल मिल रहे हैं पॉजिटिव।
- दिल्ली में रिकवरी दर भी काफी तेज, 32.52 फीसदी की दर से हर दिन मरीज डिस्चार्ज हो रहे हैं।